भीलवाड़ा: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा - कोठारी, PWD अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।