अजय पाल दरबार में सम्पन्न हुआ मबई की शिमा का विवाह, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बना यादगार पल
छतरपुर। अजय पाल दरबार में आज मबई निवासी शिमा का विवाह पूरे वैदिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अजय पाल दरबार के पीठाधीश्वर महंत कारण कुशवाहा जी, क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव तथा हजारों श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित वर-वधू को सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
विवाह समारोह के दौरान महंत कारण कुशवाहा जी ने समाज के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुण्य कार्य आप सभी के सहयोग से ही संभव हो सका है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में भी अजय पाल दरबार के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह सम्मानपूर्वक कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा, "यह विवाह आप सभी के सहयोग से सम्पन्न हुआ है। आगे भी आपके सहयोग से अधिक से अधिक गरीब बेटियों का विवाह अजय पाल दरबार में कराया जाएगा।"
महंत जी की इस घोषणा का उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ स्वागत किया और समाज सेवा की इस पहल की सराहना की।