गोरखपुर: जिला कारागार में कैदी ले रहे हैं भगवान की शरण ,धार्मिक पुस्तकों की मांग बढ़ी
गोरखपुर के जिला कारागार में विभिन्न अपराधों में लंबी अवधि की सजा काट रहे कैदी अब भगवान की शरण में जा रहे हैं यही वजह है कि जिला कारागार में बनी लाइब्रेरी में धार्मिक पुस्तकों की डिमांड बढ़ गई है कैदियों का अब धार्मिक पुस्तकों की तरह रुझान बढ़ा है जेलर अरुण कुशवाहा ने बताया कि 2000 कैदी हैं जिसमें से 16 से 17 सौ कैदी धार्मिक पुस्तकों को पढ़ रहे हैं