विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार के स्थापना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
विष्णुगढ़ के डीवीसी कोनार के स्थापना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह। विष्णुगढ़ प्रखंड के डीवीसी कोनार के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोनार विद्यालय के सभागार में सीएसआर परियोजना प्रधान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय प्रबंधक विशाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।