हायाघाट: 11 हजार वोल्ट तार से टकराया मोहर्रम जुलूस का झंडा, चिंगारी से लगी आग, बड़ा हादसा टला
मोहर्रम जुलूस के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चंदनपट्टी से सहोरा की ओर जा रहे एक छोटे मोहर्रम जुलूस में शामिल ट्रैक्टर पर लगे ऊंचे झंडे का संपर्क 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से हो गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और झंडे में आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जुलूस में डीजे से सुसज्जित ट्रैक्टर भी था