खिरकिया: जिले में अधिकारियों ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं पर दिया ज़ोर
Khirkiya, Harda | May 13, 2026 आज 13 मई 4 बजे विभिन्न अधिकारियों ने जिले के कई उपार्जन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं जांचीं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रशांत सिंह ने रामानंद और आगवान वेयरहाउस का निरीक्षण किया। एसडीएम अशोक डेहरिया ने सुल्तानपुर वेयरहाउस और जूनापानी सेवा सहकारी समिति पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।