शामली: शामली के बनत कस्बे में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया, फ्रॉड से बचाव के लिए किया जागरूक
Shamli, Shamli | May 19, 2026 मंगलवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कस्बा बनत में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों को ओटीपी, पासवर्ड एवं गोपनीय जानकारी की सुरक्षा, आनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी काल और संदिग्ध लिंक आदि के बारे में जानकारी देते हुए फ्रॉड से बचाव के तरीके भी बताए गए।