कासगंज: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने 4.80 करोड़ के मादक पदार्थों को किया नष्ट
कासगंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 74 मामलों से संबंधित करीब 4.80 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट कराए। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से बरामद मादक पदार्थों को आगरा स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में वैज्ञानिक विधि से जलाकर नष्ट किया गया।