कोंडागांव: कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल की महंगाई और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर लादी मोटरसाइकिल
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और किल्लत के विरोध में कोंडागांव ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार शाम 5 बजे शहर में अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल लादकर और बैलगाड़ी को धकेलते हुए पेट्रोल पंप तक रैली निकाली। मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हफ़्ते