कोंडागांव: गम्हरी गांव में जल जीवन मिशन की खुली पोल, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर घरों तक पहुंचाया पानी
जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा गम्हरी क्षेत्र में धरातल पर अधूरा नजर आ रहा है। नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए चंदा जुटाकर वर्षों से खराब पड़े बोरिंग की मरम्मत कराई और करीब 100 मीटर पाइपलाइन बिछाकर कई घरों तक पेयजल की व्यवस्था की।ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती