हमीरपुर: खंडेह गांव में महिला ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन, किया गया रेफर
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली एरिया के गांव खंडेह में महिला ने विषैला पदार्थ खा लिया ,जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी।परिजन उसे मौदहा सीएचसी लाए। तबियत में सुधार नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यह जानकारी रविवार को ग्यारह बजे मिली है।