नवाबगंज: जैदपुर क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, दो दिन में दूसरी बड़ी चोरी, 3 दुकानों से लाखों का सामान किया पार
जैदपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। तकिया चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे चोरों ने एक ही मार्केट की तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मोबाइल शॉप, खाद की दुकान समेत अन्य दुकान से मोबाइल फोन, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।