अजीतमल: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, तीन डंपर सीज कर 2.54 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार सुबह तड़के जिला प्रशासन ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार डंपरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 2.54 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज कर पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में औरैया-इटावा रोड, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा और