रामगंजमण्डी: सुकेत खदान में चौकीदार की मौत, परिजनों ने 5 घंटे तक किया प्रदर्शन, खदान का काम बंद, ₹12 लाख में बनी सहमति
रामगंजमंडी के सुकेत स्थित एएसआई कम्पनी की खदान में एक चौकीदार की संधिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतक 25 वर्षों से कम्पनी में मोटर पम्प चलाने का काम कर रहा था। सोमवार रात को कम्पनी में मौत के बाद शव को सुकेत असप्ताल की मोर्चेरी में रखवाया गया। इस दौरान मंगलवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।