जोगापट्टी: योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में धान की फसल में रोग से किसानों की बढ़ी परेशानी
आज गुरुवार दिनांक 10 अक्टूबर शाम 4 बजे योगापट्टी प्रखंड के बहुअरवा पंचायत के मिश्रौली गोइता टोला गांव में धान की उत्पादन की उम्मीद पाले किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गई है, मौसम में अचानक हो रहें परिवर्तन से धान की फसल में लगने वाले रोगो ने परेशानी बढ़ा दी है, योगापट्टी प्रखंड में तनाछेदक रोग का प्रकोप बढ़ गया है।