दमोह: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं दूरस्थ अंचलों से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Damoh, Damoh | Mar 31, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सड़क, पानी, बिजली, आवास, मुआवजा और अन्य समस्याओं को लेकर दोपहर तक 100 से अधिक आवेदन पहुंचे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सेरेब्रल बीमारी से पीड़ित बरबासा निवासी लोकेन्द्र अहिरवार को 8 माह से पेंशन न मिलने पर रेडक्रॉस सोसायटी से 9600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।