अमरोहा: अमरोहा में जज के अर्दली के घर के ताले तोड़कर 35 लाख की चोरी, सोने-चांदी के गहने भी शामिल, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Dec 27, 2025 ऑफिसर्स कॉलोनी के सरकारी आवास में रहने वाले एसीजेएम प्रथम के अर्दली रामचंद्र पांडेय के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवरात समेत करीब 35 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय अर्दली रामचंद्र पांडेय और उनकी पत्नी सुशीला पांडेय अपने देहरादून में रहने वाले बेटे और पुत्रवधू के पास गए हुए थे।