बनमनखी: छह-सात सौ फीट सड़क के अभाव में हजारों की आबादी परेशान, ग्रामीणों ने निर्माण की मांग की
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित प्राथमिक विद्यालय पिपरा हाट से महादलित बस्ती तक आज भी सुलभ सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं हो सका है। करीब 600 से 700 फीट लंबी सड़क के अभाव में लगभग एक हजार की आबादी वर्षों से परेशानी झेल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर प्रखंड प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य तक से कई बार गुहार लगाने क