गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने चोरी के 1 मोबाइल फोन के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने चोरी का 1 मोबाइल फोन के साथ 1 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बुधवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के अंदर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई।जिसमे खुद का नाम राजेश कुमार मिश्र बताया है।तलाशी के दौरान चोरी का 1 मोबाइल फोन को जब्त किया है।