जोधपुर: राजीव गांधी नगर के प्रेम विहार में चोर दीवार फांदकर आया, बीस हजार रु.चुरा ले गया
जोधपुर के राजीव गांधी नगर के प्रेम विहार में एक फार्म हाउस के कमरे में सो रहे काश्तकार के ₹20000 चोरी हो गए। रुपए कुर्ते में थे। और दीवार फांद आया चोर उसे ले गया, फार्म हाउस मालिक की पुत्री ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है।