जोधपुर: महात्मा गांधी सरकारी नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने बस की मांग को लेकर अधीक्षक कार्यालय के बाहर किया 3 घंटे प्रदर्शन
महात्मा गांधी चिकित्सालय में स्थित सरकारी नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने आज MGH के अधीक्षक कार्यालय के सामने बस की मांग को लेकर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया।इसमें 80 प्रतिशत महिला विद्यार्थी जो कि अलग अलग अस्पताल में सीखने के लिए आदेश अनुसार रात दिन जाते है। परंतु जोधपुर में बढ़ रही बलात्कार की घटना और विगत अस्पताल में घटित घटना के पश्चात डरे सहमे हुए है।