गिरिडीह: डीसी ऑफिस में जनता दरबार, उप विकास आयुक्त ने सुनीं समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मंगलवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में लगे जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जैसे भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेयजल संकट, आवास, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे रखे।