ललितपुर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग का अभियान जारी, नझाई बाजार में सॉस के नमूने लिए गए, वीडियो आया सामने
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थ सॉस पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत नज़ाई बाजार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।जहां से कुल तीन नमूने संग्रहित कर लगभग 100 किलोग्राम नव ज्योति ब्रांड वेजिटेबल सॉस सीज किया गया। जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई।