कुमारखंड: सीएचसी कुमारखंड समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया गया डेंगू दिवस, सभी स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य व जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर शनिवार को दोपहर करीब एक बजे सीएचसी सहित क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य उप केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, जीएनएम, सीएचओ व आशा तथा ममता दीदी के द्वारा डेंगू दिवस मनाया गया।