गायघाट: सकरवारा गांव में ताड़ी न देने पर दबंग ने पति-पत्नी को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के सकरवारा गांव में तारी नहीं देने के कारण एक दबंग ने मारपीट कर पाती पत्नी को घायल कर दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में उत्तिम पासवान और उनकी पत्नी शांति देवी घायल हो गए। जिसे आसपास के लोगों ने इलाज हेतु गायघाट सीएचसी लाया।