रायपुर रानी: रायपुररानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिव जयंती कार्यक्रम, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल पहुंचे
रायपुर रानी की समलसान कॉलोनी में स्थित गोकुल भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 88वीं शिव जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आज मनाई गई। जिसमें मुख्यातिथि कुलभूषण गोयल मेयर पंचकूला व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य बलविंदर चौधरी रहे। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।