रायपुर रानी: रायपुर रानी के सरकारी अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के द्वारा एचआईवी एड्स से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी में हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए दोस्ती और सलाह शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक शुक्रवार को आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के दौरान शिव शक्ति कलां मंच के कलाकारों ने लोगों को एचआईवी एड्स के नियंत्रण एवं बचाव के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।