रायपुर रानी: ब्लॉक समिति रायपुर रानी की तरफ से 7 ग्राम पंचायतों को भेंट किए गए वॉटर टैंकर
बीडीपीओ कार्यालय रायपुर रानी में मंगलवार को ब्लॉक समिति के चेयरमैन सतबीर राणा, ब्लॉक समिति की वाइस चेयरमैन हरप्रीत कौर व ब्लॉक समिति के सदस्यों के द्वारा 7 ग्राम पंचायतों को वाटर टैंकर भेंट किए गए। रायपुर रानी ब्लॉक समिति के चेयरमैन सतबीर राणा ने बताया की ग्राम पंचायत सरकपुर, समलेहडी, हरिपुर, गढ़ी, हंगोली, बागवाला, दंदलावड़ में वाटर टैंकर भेंट किए गए हैं।