राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैंक व डाकघर का औचक निरीक्षण किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित कुमार तोलानी ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब राजमहल स्थित भारतीय स्टेट बैंक एवं पोस्ट ऑफिस का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अलार्म सिस्टम की कार्य प्रणाली संपर्क व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति की मॉनिटरिंग करने की निर्देश दिए।