गारू: सांसद ने गारू दौरे पर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
Garu, Latehar | Apr 6, 2026 गारू प्रखंड के जामझरिया, गोंइंदी व धांगर टोला का दौरा कर कालीचरण सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चेरोडीह में पेयजल संकट को लेकर डीप बोरिंग की मांग उठी, जबकि हेसवा गांव में बिजली, पानी व सड़क की कमी की शिकायत की गई। वन विभाग से एनओसी लंबित होने का मुद्दा भी सामने आया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।