चिरैया: चिरैया में स्कॉर्पियो से 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार
पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा ढाट गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब में 750 एमएल की कुल 120 बोतलें शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।