कानपुर: कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरसैया घाट पहुंच कर मण्डला आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरसैया घाट से मण्डला आयुक्त कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियों के साथ मार्च किया और राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।