कांके: हरमू मैदान से बीजेपी प्रदेश कार्यालय घेराव करने निकली कांग्रेस को अरगोड़ा थाना के पास पुलिस ने रोका
Kanke, Ranchi | Jul 23, 2026 हरमू मैदान से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय घेराव करने निकली कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता को अरगोड़ा थाना के पास पुलिस ने रोक दिया है। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। उधर, बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।