पीलीबंगा के वार्ड 4 में पति-पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती निरमेश निवासी वार्ड 4 ने आरोप लगाया कि आरोपी पवन व आमिर खान ने परिवादिया व परिवादिया के पति के साथ मारपीट की।पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच संजय कुमार एएसआई को सौंपी हैं।