देवबंद: बड़गांव पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को बस अड्डे से किया गिरफ्तार
थाना बड़गांव पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को जितेन्द्र निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना नागल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 26 वर्षीय बहन प्रीति की उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज लाने के कारण हत्या कर दी।