श्री गंगानगर: प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने की ऑनलाइन स्व-गणना, नागरिक निर्धारित वेब पोर्टल पर स्वयं भर सकेंगे
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 1, 2026
जिले में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से जनगणना- 2027 के अंतर्गत स्वगणना चरण आरम्भ हुआ। इसके तहत जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने आॅनलाइन स्व-गणना करते हुए अभियान को आरम्भ किया। नागरिक स्वयं भी निर्धारित वेब पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर सहित अन्य द्वारा भी आॅनलाइन स्व-गणना की गई।