बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में मनोज पासवान, फल दुकानदार अर्जुन साह और एक खलासी शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और बदमाशों की तलाश में जुटी है, फायरिंग के कारणों की जांच जारी है।
#Begusarai #Bihar #BreakingNews #Crime