हज़ारीबाग: गिद्दी स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर, छात्रों को कानून और अधिकारों की दी जानकारी
हजारीबाग के आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय, गिद्दी में डीएलएसए के 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता सह आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पीएलवी ने छात्रों को पोक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल श्रम निषेध, मोटर वाहन कानून और लोक अदालत की उपयोगिता की जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 और सा