गुमला: गुमला में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.49 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद दवा
Gumla, Gumla | Jun 28, 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग, गुमला के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार की सुबह सदर अस्पताल सभागार में हुआ। उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, एसआरएम नोडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।