तरबगंज: ज्येष्ट माह के दूसरे मंगलवार को जगह जगह आयोजित हुवा भंडारा,भजन व कीर्तन की रही धूम
मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय हनुमान सहित भक्ति गीतों के साथ क्षेत्र के अनेक स्थानों पर ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को भंडारा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुवा। अचलपुर में राजेश दुबे, गुड्डू,सिंह अवधेश सिंह, पंकज दुबे आदि ने भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया। राहगीरों को आग्रह के साथ रोककर उन्हें उन्हें प्रसाद खिलाने के दौर शाम तक चला।