दमोह: मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे, अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत
Damoh, Damoh | Apr 15, 2026 दमोह मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने अधिवक्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम सौरभ गंदर्भ, कोतवाली टीआई मनीष कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।