कालपी: ग्राम खल्ला में गौशाला की लापरवाही से किसानों की फसल हुई चौपट, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल, डीएम से लगाई गुहार
Kalpi, Jalaun | May 18, 2026 कालपी तहसील के खल्ला गांव स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्था से किसान परेशान हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला से रात में गायें बाहर निकलकर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं, एक किसान की करीब एक बीघा चरी और दो बीघा मूंग की फसल बर्बाद हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, वही सोमवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।