🇮🇳 भीलवाड़ा ने आज अपने जांबाज़ पुलिस अधिकारी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
सदर थाना प्रभारी सीआई लोकपाल सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सागर राणा, एएसपी राजेश आर्य सहित पुलिस अधिकारियों, जवानों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार शाम ड्यूटी पर निकलने से पहले सरकारी आवास पर सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने के बाद उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उदयपुर ले जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। 🙏
#Bhilwara #LokpalSingh #RIP #Police #RajasthanPolice GuardOfHonour Tribute BhilwaraNews HarPalBharat BreakingNews