बलिया: रसडा कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा मंदा के दलित बस्ती में महिलाओं के दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। हिंसक मारपीट, धारदार हंसुआ लेकर धक्कामुक्की और गाली गलौज से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। जिसका सोमवार की शाम 4 बजे वीडियो सामने आया है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि मारपीट एवं तनाव की यह घटना कब की है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है