इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की बैठक हुई सम्पन्न,1200 का लक्ष्य
Etawah, Etawah | Feb 8, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की बैठक गुरुवार की सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत 1200 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। हर पंचायत में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी होना चाहिए,और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलना चाहिए।