माधौगढ़: माधौगढ़ नगर पंचायत में अधूरे नाला निर्माण पर नगरवासियों के गंभीर आरोप, ठेकेदारों का चकता बोलबाला
नगर पंचायत माधौगढ़ में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक ओर नगर के कई स्थानों पर नाला निर्माण अधूरा पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ बारिश का मौसम आ रहा है,और नाला निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है,दिन मंगलवार समय 11 बजे देखा गया कि नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।