बेलागंज: चाकन्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Belaganj, Gaya | Apr 10, 2026 गया जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। नौगढ़ गुमटी के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक बाइक सवार धंधेबाज को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 55 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई।