गाज़ीपुर: गाजीपुर व बलिया लोकसभा में BJP का अब तक कोई प्रत्याशी घोषित ना होने पर सांसद अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा पर साधा निशाना
सांसद अफजाल अंसारी ने गाजीपुर व बलिया लोकसभा में BJP का अभी तक कोई प्रत्याशी ना दे पाने का पूरा ठीकरा जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पर फोड़ा, उन्हें जातिवादी बताते हुए कहा कि 2006-07 में परिसीमन पूरा हुआ तो, उन्होंने स्वजातीय गांवों को इस तरह जोड़ा कि उनके जाति के सभी बड़े गांव बलिया लोकसभा में चले गए।