मथुरा: वृंदावन में पहुंचे साउथ फिल्म स्टार शाइन शेट्टी, ठा बाँके बिहारी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, आगमन पर जताई खुशी
दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाले अभिनेता शाइन शेट्टी रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अपनी फिल्म यूनिट के साथ वृन्दावन पहुंचे। जहां ठा. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन व विधिवत पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। सेवाधिकारी गोपी गोस्वामी ने फिल्म स्टार को पटुका और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। अभिनेता प्रभु बिहारी जी के दर्शन कर अभिभूत नजर आए।