कोल: नुमाइश मैदान में पीएम मोदी के आने से पूर्व नगर निगम की कुत्ता पकड़ टीम ने चलाया अभियान, दर्जनों कुत्ते पकड़े
Koil, Aligarh | Apr 21, 2024 अलीगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है। चुनाव से पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी के आने से पूर्व आज नगर निगम की कुत्ता पकड़ टीम ने नुमाइश मैदान में अभियान चलाया और दर्जनों आवारा कुत्तों को पकड़ा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में कोई भी चूक ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारीयों में जुटा हुआ है।